Bokaro News : श्रद्धा के साथ पूजी गयीं विद्या की देवी मां सरस्वती

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : श्रद्धा के साथ पूजी गयीं विद्या की देवी मां सरस्वती

Bokaro News : बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गयी.

विज्ञापन

फुसरो के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, क्लबों और चौक-चौराहों में बनाये गये पंडालों में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. लोगों ने घरों में भी पूजा की. मां के दर्शन व प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालु पहुंचे. भरत सिंह पब्लिक स्कूल फुसरो, झब्बू सिंह मेमोरियल कॉलेज फुसरो, जेएसएम इंटर कॉलेज फुसरो, रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल, नर्चर किड्स करगली, राम बिलास प्लस टू विद्यालय, राम रतन उच्च विद्यालय ढोरी, कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी, अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो, मध्य विद्यालय ढोरी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ढोरी, आवासीय सैनिक पब्लिक स्कूल फुसरो, द विंसी इंटरनेशनल स्कूल ढोरी, अभ्यास कोचिंग फुसरो, युवा व्यवसायी संघ फुसरो, दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र ढोरी, आदर्श उच्च विद्यालय पिछरी, शुभम क्लासेज सुभाषनगर आदि में धूमधाम से पूजा की गयी. सरस्वती पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं, युवक-युवतियों और बच्चों में उत्साह रहा. टीटीपीएस ललपनिया के आवासीय परिसर इ टाइप में उज्ज्वल भारती क्लब द्वारा लगातार 36वें वर्ष सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. एफ टाइप में भी धूमधाम से पूजा की गयी. यहां शनिवार की रात को जागरण का आयोजन होगा. रामगढ़ रोड शॉपिंग सेंटर में भी पूजा का आयोजन किया जा रहा है. यहां प्रवचन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. ललपनिया स्थित सोना सोबरन स्मारक उच्च विद्यालय व बिरसा मेमोरियल मिडिल स्कूल सहित रिझू नाथ चौधरी पब्लिक स्कूल महुआटांड़ में भी धूमधाम से पूजा की गयी. कई स्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. गोमिया के इंटर कॉलेज स्वांग, चिल्ड्रेंस अकेडमी पब्लिक स्कूल स्वांग, नेहरू स्मारक उवि स्वांग, गोमिया प्लस टू उच्च विद्यालय, मॉडर्न उवि ससबेड़ा, मवि, आदर्श विद्यालय, शिशु शिक्षा सदन स्वांग सहित जन जागृति संगम, युवा विकास परिषद, हजारी मोड़ शिव मंदिर प्रांगण, महावीर स्थान के मल्लाह टोली, पुराना माइनर्स के धुर्वा मोड़ आदि में मां सरस्वती की पूजा भक्तिभाव से की जा रही है.

घटियारी, मदनपुर, तेलो, तारानारी, बंदियो जूनौरी, अलारगो, राजाबेड़ा व नर्रा के स्कूलों में आयोजित पूजा में काफी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया. डीवीसी हाइ स्कूल सहित अन्य स्कूलों में काफी संख्या में लोग मां सरस्वती के दर्शन करने पहुंचे. कई जगहों पर रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए.

इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग, सरदार पटेल स्कूल ऑफ लर्निंग, राजकीय बुनियादी विद्यालय, शंकर उमवि, सीसीएल कारो स्पेशल फेज दो स्थित उमवि, जीएम कॉलोनी स्थित सर्वोदय क्लब, डीवीसी हिंदी साहित्य परिषद आदि में पूजा की गयी. कंजकिरो पंचायत के पिपराडीह में युवा बजरंग क्लब के तत्वाधान में पूजा की गयी. इसके पूर्व पूजा पंडाल का उद्घाटन मुखिया ललीता देवी, समाजसेवी फागुन राम, कुलेश्वर महतो, पत्रकार रामचन्द्र कुमार अंजाना ने किया. मौके पर कमेटी के मनोज कुमार, सिकंदर कुमार, सुरेंद्र कुमार, निखिल, नारायण प्रजापति, संतोष कुमार, खिरोधर कुमार, करन कुमार, मनीष कुमार, सुजल, संजय, विकास, शंकर, दिलीप, बिनोद, महेश, किशोर, कमल आदि थे. गांधीनगर क्षेत्र के विद्यालयों, क्लबों तथा कॉलोनियों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. कई जगह आकर्षक पंडाल बनाये गये और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सुरही में हो रहा पांच दिवसीय आयोजन

सुरही में पांच दिवसीय सरस्वती पूजा शुरू हुई. शुक्रवार को सुरही सहित पोटसो, खरपिटो, सहारिया एवं आहारडीह के सैकड़ों ग्रामीण ढोल बाजा के साथ दंडवत मंडप पहुंचे और पूजा की. पूजा समिति के अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने बताया कि राजा के वंशज द्वारा शुरू की गयी पूजा 84 वर्षों से की जा रही है. शनिवार को मां गंगा, रविवार को मां यमुना और सोमवार को जया व विजया की पूजा की जायेगी. मंगलवार को नगर भ्रमण के बाद प्रतिमाएं विसर्जित की जायेंगी. मौके पर समिति के संयोजक विश्वनाथ महतो, उपाध्यक्ष बुधन तुरी, सचिव शेशांक शेखर सिंह, उप सचिव सुनील प्रजापति, कोषाध्यक्ष महावीर प्रजापति, शैलेंद्र गुप्ता, संरक्षक शिवलाल प्रसाद, अविनाश कुमार, विकास कुमार, पुरोहित अयोध्या पांडेय, अवध किशोर पांडेय, प्रदीप पाठक आदि मौजूद थे. इधर, भूषण उवि, डिग्री महाविद्यालय, देवी महतो इंटर कॉलेज नावाडीह, गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल कटघरा, युवा क्लब नावाडीह सहित अन्य विद्यालयों व विभिन्न संगठनों में प्रतिमा स्थापित कर सरस्वती पूजा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola