Bokaro News : कसमार में झामुमो युवा मोर्चा के गठन को लेकर बैठक

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : दो पदों पर सहमति नहीं बनने के कारण टाल दिया गया चुनाव

विज्ञापन

Bokaro News : झामुमो कसमार प्रखंड युवा मोर्चा के गठन को लेकर रविवार को प्रखंड के मंजूरा स्थित बिनोद बिहारी महतो स्मारक महाविद्यालय परिसर में बैठक की गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम ने की. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए रूपेश कुमार महतो, राकेश साव, अशोक मरांडी और इरफान अंसारी के नाम प्रस्तावित हुए. वहीं सचिव पद के लिए देवाशीष मुखर्जी, देवकी मुंडा, राजेंद्र यादव और कुलदीप प्रजापति के नाम आये, लेकिन दोनों पदों पर सहमति न बनने के कारण चुनाव टाल दिया गया. अब इस संबंध में अंतिम निर्णय केंद्रीय कमेटी करेगी. कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार महतो का चयन सर्वसम्मति से किया गया. बैठक में बतौर पर्यवेक्षक झामुमो जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सोरेन, उपाध्यक्ष विनय कपूर, सचिव तपेश्वर महतो, सह सचिव विजय करमाली, कोषाध्यक्ष संजय मुर्मू और राजू कुमार राणा मौजूद थे. बैठक में महिला मोर्चा का गठन भी प्रस्तावित था, लेकिन महिलाओं की उपस्थिति कम होने से यह प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी. मौके पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष व नावाडीह प्रखंड प्रमुख पुनम देवी, उपाध्यक्ष व कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, झामुमो नेता सिकंदर कपरदार, मो शेरे आलम, सोहराय हांसदा, नरेश कुमार महतो, सुभाषचंद्र ठाकुर, धनंजय स्वर्णकार, बबीता कुमारी, पुनम मरांडी, संजू देवी, करुणा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola