प्रत्याशी मथुरा महतो इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिले

Updated at : 08 May 2024 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशी मथुरा महतो इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिले

गिरिडीह लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने सिजुआ, दामोदा, बोकारो, झरिया के इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

विज्ञापन

दुगदा. गिरिडीह लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो मंगलवार को अस्वस्थ चल रहे वरीय झामुमो नेता विजय मित्तल व मुन्ना मित्तल के दामोदा स्थित आवास पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना. श्री महतो ने सिजुआ, दामोदा, बोकारो, झरिया के इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. मनोज मित्तल के कार्यालय को देखा. पत्रकारों से बात करते हुए श्री महतो ने कहा कि गिरिडीह की जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है. 2024 में मोदी जी जाने वाले हैं. कहा कि वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन की सरकार बनी तो 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीय लोगों एवं अगल-बगल के लिए आरक्षित करवाया. उसे सख्ती से अनुपालन करवायेंगे. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, पलायन, विस्थापन, शिक्षा, स्वास्थ्य पर उनकी प्राथमिकता होगी. मौके पर वरीय झामुमो नेता विजय मित्तल, मुन्ना मित्तल, मनोज मित्तल, पूर्व विधायक शिवा महतो के बड़े बेटे पूरन महतो, इंटक नेता राजेंद्र साव, पूर्व मुखिया मो आजाद, सूर्यबली साव, सूर्या महतो, महावीर मांझी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola