Bokaro News : सड़क दुर्घटना में मकोली के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सड़क दुर्घटना में मकोली के युवक की मौत

Bokaro News : फुसरो नप क्षेत्र अंतर्गत मकोली निवासी राजकुमार चौहान के पुत्र रूपेश चौहान (29 वर्ष) की मौत बुधवार को बिहार के डेहरी ओनसोन में सड़क दुर्घटना में हो गयी.

विज्ञापन

फुसरो. फुसरो नप क्षेत्र अंतर्गत मकोली निवासी राजकुमार चौहान के पुत्र रूपेश चौहान (29 वर्ष) की मौत बुधवार को बिहार के डेहरी ओनसोन में सड़क दुर्घटना में हो गयी. लगभग दो माह पूर्व रूपेश अपने पिता के साथ डेहरी ओनसोन के मांशूरपुर स्थित मामा के घर गया हुआ था. बुधवार को उसके पिता फुसरो लौटने वाले थे. रूपेश अपने पिता को डेहरी ओनसोन स्टेशन में छोड़ कर बाइक से मामा के घर लौट रहा था. तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और भाग गया. रूपेश फुसरो नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद आजाद चौहान का भतीजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola