ePaper

विशेष राजस्व व पेंशन सह दिव्यांगता शिविर का बनायें सफल : डीसी

Updated at : 19 Jun 2024 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
विशेष राजस्व व पेंशन सह दिव्यांगता शिविर का बनायें सफल : डीसी

उपायुक्त ने सभी बीडीओ के साथ की बैठक, दी जरूरी दिशा– निर्देश

विज्ञापन

बोकारो. सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में 20 जून से लगने वाले विशेष राजस्व शिविर व 21 जून से शुरू हो रहें पेंशन सह दिव्यांगता शिविर का सफल आयोजन करें. इन शिविरों के आयोजन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार – प्रसार करें, ज्यादा से ज्यादा लोग इन शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ उठाएं, यह सुनिश्चित हो. यह बात बोकारो डीसी विजया जाधव ने कही. वह बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही थी. डीसी ने विशेष राजस्व शिविर में आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित करने की बात कही. डीसी श्रीमती जाधव ने कहा : शिविर में प्राप्त आवेदन का जांचोंपरांत निष्पादन करना है, उन्हें पावती रशिद भी उपलब्ध कराना है. शिविर में पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित हो. पेंशन सह दिव्यांगता शिविर के दिन स्थानीय एमओआइसी से समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर का भी आयोजन हो.

क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाकर करें साइकिल वितरण

डीसी ने कल्याण विभाग की ओर से उपलब्ध साइकिलों का वितरण क्लस्टर स्तर पर तिथि निर्धारण कर स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराने को कहा. उन्होंने प्रखंडवार एसेंबल साइकिल के आंकड़ों की भी जानकारी ली, कहा कि जैसे – जैसे साइकिल उपलब्ध हो रहा है, उसका वितरण सुनिश्चित हो. विभाग से उपलब्ध शत-प्रतिशत साइकिल का वितरण सुनिश्चित करना है.

उपायुक्त ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना को लेकर स्थानीय स्तर पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि काफी कम संख्या में छात्रों ने अब तक आवेदन पोर्टल पर किया है, कोई भी छात्र छात्रवृति योजना का लाभ पाने से वंचित नहीं रहें. डीसी श्रीमती जाधव ने कहा कि जल्द पोर्टल पर उपलब्ध आवेदनों का सत्यापन के लिए प्रखंडों को भेजा जायेगा, जिसका सत्यापन करते हुए ससमय जिला को आवेदन अग्रसारित करेंगे. मौके पर डीडीसी संदीप कुमार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola