Bokaro News : महिला कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : चार नंबर टीना धौड़ा में दर्जनों महिलाओं ने ली पार्टी की सदस्यता

विज्ञापन

Bokaro News : चार नंबर टीना धौड़ा में दर्जनों महिलाओं ने ली पार्टी की सदस्यता कार्यक्रम में कांग्रेस नेता व उपस्थित महिलाएं.

Bokaro News : महिला कांग्रेस ने बुधवार को चार नंबर टीना धौड़ा में सदस्यता अभियान चलाया. सामुदायिक भवन में बैठक में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई. महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अजंता समद के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली. मुख्य अतिथि वरीय नेत्री डॉ उषा सिंह, विशिष्ट अतिथि आरसीएमयू बीएंडके एरिया अध्यक्ष दिगंबर महतो, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, महिला कांग्रेस की जिला सचिव सुनीता सिंह बेरमो प्रखंड अध्यक्ष गीता देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष रीता देवी, सुनील शर्मा,अरुण सिंह, सचद्रिं सिंह आदि ने सभी महिलाओं को सदस्यता ग्रहण कराया. जिलाध्यक्ष अजंता समद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है.

इन्होंने ली पार्टी की सदस्यता

पार्टी में शामिल होने वालों में पुष्पा देवी, भारती देवी, अंजलि देवी, शोभा कुमारी, जानकी देवी उर्मिला कुमारी, पद्मिनी देवी, सरस्वती देवी, सेवा देवी, पूर्णिमा देवी, शांति देवी, अनीता गुप्ता, सविता देवी, गीता देवी, द्रौपदी देवी, कुसुम देवी, शांति देवी, कांति देवी, अंजू देवी, प्रमिला देवी, सुरजी देवी, सोनी देवी, कौशल्या देवी, बिंदिया देवी, सविता देवी, छठी देवी, लक्ष्मी देवी, दिशा कुमारी, जानवी टांडी, सावित्री देवी, बीना देवी, रेनू छतरी, यशोदा देवी, मुन्नी देवी, मनीषा देवी, इंदु कुमारी, सरिता देवी, सरस्वती देवी शामिल हैं. मौके पर जितेंद्र चांपिया, श्याम मुंडा, राशिद मंजर, सुनील सिंह, विजय राम, गिरधारी गुप्ता, पप्पू खान, विजय राम, चंदन पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola