कुर्मीडीह में डिलीवरी ब्वॉय से सामान की लूट

Published at :09 Apr 2024 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
कुर्मीडीह में डिलीवरी ब्वॉय से सामान की लूट

- पुलिस का दावा : लूटने वाले गिरोह कर ली गयी है शिनाख्त

विज्ञापन

बोकारो.

बालीडीह थाना अंतर्गत कुर्मीडीह स्थित नेपाली पाड़ा के समीप पिस्टल दिखाकर ऑनलाइन कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय से मंगलवार को नगदी समेत डिलीवरी सामग्री लूट ली गयी. दिनदहाड़े घटना ने पुलिस को अंचभित कर दिया. सूचना मिलते ही बालीडीह थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची व मामले की जांच शरू कर दी. भुक्तभोगी सोनू के अनुसार दिन के 11 से 12 बजे के आसपास कंपनी का सामान लेकर कुर्मीडीह के नेपाली पाड़ा में डिलीवरी देने पहुंचा था. इस बीच तीन युवकों ने पिस्टल दिखाकर डिलीवरी का सारा सामान व नगदी लूट लिया. इसके बाद फरार हो गया. सोनू ने बालीडीह थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आसपास के दर्जन घरों में छानबीन की. स्थानीय लोगों से पूछताछ की. आसपास के सुनसान इलाके में भी लुटेरे की तलाश की. बालीडीह थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि कांड में शामिल अभियुक्तों की शिनाख्त कर ली गयी है. जल्दी सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola