Bokaro News : नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया

Bokaro News : चास के सिंहडीह गांव में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह गांव में बुधवार को बिजुलिया आजीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों से नशा नहीं करने की अपील की गयी और संकल्प दिलाया गया.

नशा मुक्त गांव बनाने पर जोर

मौके पर थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है. नशा करने वालों के परिवार में अशांति होता है और बच्चों का भविष्य अंधकार हो जाता है. नशा हर झगड़े की जड़ है. कभी-कभी नशा के लत में लोग अपराध भी कर बैठते हैं. स्वस्थ समाज का निर्माण और नशा मुक्त गांव बनाना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है. मौके पर मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य के अलावा शिक्षक कन्हाई महतो, मनोज महतो, संगठन की प्रिया, गीता, रेवती देवी, हेमानी देवी, फुलकुमारी, संगीता, सावित्री, उर्मिला देवी सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola