गोमिया विधायक ने चूटे में शेड का शिलान्यास किया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने गुरुवार को प्रखंड के चूटे ग्राम के शिव मंदिर परिसर में विधायक मद से शेड का शिलान्यास किया.
विज्ञापन
गोमिया.
गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने गुरुवार को प्रखंड के चूटे ग्राम के शिव मंदिर परिसर में विधायक मद से शेड का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास का काम किया जा रहा है. लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है. उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी. मौके पर जिप सदस्य बिमला देवी, पूर्व पंसस राजू महतो, मो अजरूद्दीन, लखन गंझू , नारायण महतो, चंद्रदेव महतो, बालेश्वर साव, जीतन तुरी, मोहन भोक्ता, प्रकाश करमाली, बुधन महतो, नरेश तुरी आदि थे.दुगदा में डीप बोरिंग का शिलान्यास
दुगदा.
बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह की अनुशंसा पर गुरुवार को दुगदा उत्तरी पंचायत के परसाटांड़, दास टोला में डीप बोरिंग करायी गयी. इसकी शुरुआत मुखिया चंदन कुमार सिंह ने भूमि पूजन कर किया. मुखिया ने कहा कि बेरमो विधायक की अनुशंसा पर सभी पंचायत में पांच-पांच चापाकल लगाये जायेंगे. मौके पर पंसस धनपाल,उप मुखिया सूरज देव चौहान, कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष मंटू पाल समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










