Bokaro News : अपहृत नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अपहृत नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News : पिंड्राजोरा की अपहृत एक नाबालिग लड़की को रानीगंज से बरामद किया गया.

विज्ञापन

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के रानीगंज स्थित पंजाबी मोहल्ला, आनंदपल्ली में छापेमारी कर शुक्रवार को बरामद किया. साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी 20 वर्षीय सूरज शर्मा चंदनकियारी के बारहमासी गांव का रहने वाला है. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को पिंड्राजोरा थाना प्रेस वार्ता कर बताया कि नाबालिग के पिता ने मामला दर्ज कराया था. इसके बाद थाना प्रभारी रवि कुमार, पुलिस पदाधिकारी वीरमणि कुमार व अजय कुमार पासवान की एक टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाबालिग को सकुशल बरामद किया. नाबालिग का बयान न्यायालय में दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

नहीं हुई थी छात्र के अपहरण की कोशिश, घर में कहा था झूठ

बोकारो. 28 अप्रैल को चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चास निवासी संजीव सिन्हा के पुत्र के अपहरण की कोशिश का मामला झूठा निकला. चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जांच में पता चला कि श्री सिन्हा का पुत्र सेक्टर चार स्कूल गया था. वापस स्कूल बस से नहीं आया और सेक्टर चार में पार्टी करने लगा. दो घंटे की देरी से घर पहुंचने पर डांट से बचने के लिए अपने अपहरण की कोशिश की झूठी बात बतायी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola