Jharkhand News: बोकारो में नकाबपोश अपराधियों ने सेवानिवृत इस्पातकर्मी को मारी गोली, ICU में भर्ती
Published by : Sameer Oraon Updated At : 01 Dec 2024 5:44 PM
Jharkhand News: आईसीयू में इलाजरत इस्पात कर्मी
Bokaro Crime News: बोकारो में सेवानिवृत इस्पातकर्मी को अपराधियों ने शनिवार की देर रात गोली मार दी. फिलहाल वह जनरल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है.
बोकारो : बोकारो में सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एसबीआई के समीप शनिवार की देर रात को सेवानिवृत इस्पातकर्मी ललन सिंह (67 वर्षीय) को बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने सीने में गोली मारकर फरार हो गये. स्थानीय लोगों के हो-हल्ला मचाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाज के लिए बोकारो के जेनरल अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में दाखिल कराया. इसके बाद एसपी मनोज स्वर्गियारी, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सेक्टर-12 के थाना प्रभारी सुभाष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
ललन सिंह के होश में आने का इंतजार
बोकारो के सेक्टर-12 थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने रविवार को बताया कि घायल ललन सिंह की स्थिति स्थिर है. एक्स-रे में गोली सीने के अंदर नहीं दिख रही है. फिलहाल चिकित्सक की देखरेख में आईसीयू में इलाज चल रहा है. ललन सिंह बीएसएल के अग्निशमन विभाग में कार्यरत थे. शनिवार की रात को वे सेक्टर-2 ए आवास में थे. इस दौरान किसी ने उनको मोबाइल पर फोन कर बुलाया. इसके बाद वे सेक्टर- 12 गये थे. उसी वक्त अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. फिलहाल उनका बयान नहीं लिया जा सका है. उनके होश में आने के बाद ही बयान लिया जा सकेगा.
बाइक सवार नकाबपोश ने चलायी गोली
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि सेक्टर- 12 में रहने वाले किसी व्यक्ति को ललन सिंह ने कर्ज दी थी. उस कर्ज की राशि लेने वह सेक्टर-12 गये थे. इस बीच नकाबपोश बाइक सवार तीन अपराधियों ने एसबीआई के पीछे सेक्टर-12 बी में उन्हें घेर लिया. उनकी बाइक रोक कर उन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दी. एक गोली उनके सीने में लगी. इसके बाद वे गिर गये. उनके गिरते ही तीनों अपराधी बाइक से फरार हो गये. जानकारी मिलने पर घायल ललन सिंह के परिचित सुरेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और फोन कर परिजनों को सूचना दी. परिजन बीजीएच में है.
Also Read: झारखंड में 3 दिन से शव के साथ रोड जाम कर बैठे हैं ग्रामीण, वाहनों की लगी लंबी कतार, देखें Video
एसपी की एसआईटी टीम ने शुरू की जांच
एसपी मनोज स्वर्गियारी ने सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी जांच में जुट गये हैं. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. ताकि, नकाबपोश युवकों के बाइक का नंबर ट्रेस हो सके. साथ ही नकाबपोश की पहचान हो सके. जांच टीम में शामिल पुलिस अधिकारी कई जगह देर रात से ही दबिश डाल रहे हैं. मामले में कई पुराने और जेल से छूटे अपराधियों से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है. पुलिस बोकारो सीमा से सटे दूसरे जिलों के पुलिस को भी अलर्ट किया है.
क्या कहते हैं सिटी डीएसपी
जांच शुरू कर दी गयी है. आसपास लगे सीसीटीवी का सहारा भी लिया जा रहा है. हमलावरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. घटना में शामिल सभी अपराधी जल्द ही गिरफ्तार कर लिये जायेंगे.
आलोक रंजन, सिटी डीएसपी, बोकारो
Also Read: TTPS में हुआ रिकॉर्ड 213 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन, कर्मचारियों को मिला ये फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










