Jharkhand News : झारखंड में नयी उद्योग नीति होगी लागू, स्थानीय को मिलेगा रोजगार, दिल्ली में उद्यमियों से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छह मार्च को दिल्ली जायेंगे. वहां उद्यमियों से मुलाकात कर उनकी राय लेंगे. इसके बाद ही झारखंड की उद्योग नीति की घोषणा की जायेगी. आपको बता दें कि दिल्ली में झारखंड की नयी औद्योगिक नीति पर स्टेकहोल्डर्स मीट का आयोजन किया गया है. इसमें सीएम शामिल होंगे. झारखंड में वर्तमान में उद्योग नीति 2016 लागू है. इस नीति का कार्यकाल 31 मार्च 2021 को समाप्त हो रहा है. अब सरकार नयी उद्योग नीति लायेगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छह मार्च को दिल्ली में स्टेकहोल्डर्स मीट में शामिल होंगे. यहां उद्यमियों से मिलेंगे और राज्य की नीति बनाने में उनकी राय लेंगे. सीएम राज्य की परिस्थिति के अनुरूप ही नीति बनाना चाहते हैं, ताकि राज्य में उद्योग लगे, लेकिन उसका अधिकतम लाभ यहां के स्थानीय निवासियों को मिले. इन्हें विस्थापन का दंश न झेलना पड़े. इन सभी मुद्दों पर उद्यमियों से राय लेने के बाद उद्योग नीति की घोषणा की जायेगी.
गौरतलब है कि वर्तमान में उद्योग नीति 2016 लागू है. इस नीति का कार्यकाल 31 मार्च 2021 को समाप्त हो रहा है. सरकार ने नीति के अवधि विस्तार की जगह नयी नीति बनाने का फैसला किया है. बताया गया कि सीएम इस दौरान उद्यमियों से राज्य में सुगम व्यापार के बाबत भी बात करेंगे, ताकि यहां ज्यादा से ज्यादा निवेश हो सके. सरकार चाहती है कि उद्योग लगे और उससे रोजगार सृजित हो और स्थानीय लोगों को ही रोजगार मिले.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए