Jharkhand News : झारखंड के गुमला में डायन बिसाही में पांच लोगों की हत्या मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार से मांगा जवाब
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Mar 2021 5:35 PM
Jharkhand News, High Court News, रांची न्यूज (राणा प्रताप ) : झारखंड के गुमला जिले में डायन बिसाही को लेकर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है और इसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया है. अदालत ने इस मामले में सरकार से जवाब मांगा है.
Jharkhand News, High Court News, रांची न्यूज (राणा प्रताप ) : झारखंड के गुमला जिले में डायन बिसाही को लेकर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है और इसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया है. अदालत ने इस मामले में सरकार से जवाब मांगा है.
आपको बता दें कि झारखंड के गुमला जिले के कामडारा थाना के आमटोली पहाड़गांव में पिछले दिनों एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या जादू टोना को लेकर की गयी थी. गांव में हाल के दिनों में कुछ लोग बीमार हुए थे और कुछ लोगों की मौत हो गयी थी. इससे गांव के लोग अंधविश्वास में आ गये और बैठक कर नरसंहार की घटना को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसंधान में डायन बिसाही में हत्या की पुष्टि हुई है. नरसंहार मामले में कामडारा थाना की पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों में गांव के ही सुनील टोपनो, सोमा टोपन, सलीम टोपनो फिरंगी टोपनो, फिलिप टोपनो, अमृत टोपनो, सावन टोपनो व दानियल टोपनो है. सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं, जबकि मृतक निकोदिन का भतीजा अमृत भी इस नरसंहार में शामिल था. इन लोगों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी व अन्य लोहे की सामग्री बरामद हुई है. हत्या के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










