झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन ने निकाली रैली

Updated at : 03 May 2024 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन ने निकाली रैली

संगठन ने मजदूर दिवस मनाया

विज्ञापन

बोकारो. झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की ओर से बुधवार को रैली निकालकर मजदूर दिवस मनाया गया. रैली के बाद सेक्टर-09 कार्यालय में महामंत्री डीसी गोहाई ने कहा कि बोकारो इस्पात संयंत्र हो या बोकारो पावर प्लांट के हर विभाग के उत्पादन, ऑपरेशन, मेंटेंनेस के हर कार्यों को ठेका मजदूर अपना खून पसीना बहाकर इसे निष्पादित करते है, परंतु तमाम श्रम कानून और उनका मासिक वेतन कुशल मजदूरों को 20000 व अकुशल मजदूरों को 15000 रुपये प्रति महीना उनके बैंक खाते में जाने के बावजूद भी ठेका मजदूर इस वेतन का आधा पैसा ही घर ले जाने को बाध्य है. सभा को अरविंद कुमार, राम लखन चौधरी, सालखन मुर्मू, लक्ष्मण टुडू, फुलेश्वर महतो, रामनिवास सिंह, वकील प्रसाद, वीरेंद्र झा, घासी साहू, अनिल शर्मा, भगवती ठाकुर, कांता कुमार दास, दिनेश कर्मकार, बसंत उरांव, गणेश कुमार राय, राम लखन महतो, वीर बहादुर प्रसाद, संजीव राय आदि मौजूद थे. गोष्ठी में शहीद मजदूरों को दी गयी श्रद्धांजलि बोकारो. बोकारो कर्मचारी पंचायत, सर्वोदय मंडल एवं जयप्रकाश स्मारक समिति के संयुक्त तत्वाधान में पंचायत कार्यालय सेक्टर -03 डी में मजदूर गोष्ठी का आयोजन हुआ. इसमें 18 वीं सदी के अमेरिका के शिकागो में संघर्ष के दौरान शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. महामंत्री रमाकांत वर्मा ने कहा कि शहीद मजदूरों के शहादत के चलते आज मजदूरों को जो भी अधिकार मिला था वह वर्तमान में समाप्त किया जा रहा है, फिर वही समस्या 12 घंटा कार्यावधि मजदूरों को बंधुआ मजदूर बना कार्य का पूरा पैसा व सुविधा नहीं देने के लिए किया जा रहा है. अध्यक्षता रमाशंकर शर्मा ने की. मौके पर महावीर कुमार, नरेंद्र कुमार, राजीव भूषण सहाय, राजेश कुमार, राकेश कुमार, जेपी यादव, शैलेंद्र सिंह, एनके सिंह, कलक्टर सिंह आदि ने भी प्रकाश डाला. मजदूरों से अपने मिले अधिकार व संविधान को बचाने की शपथ दिलायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola