जमशेदपुर व बोकारो को मिली लगातार दूसरी जीत

जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 टी - 20 क्रिकेट टूर्नामेंट
बोकारो. झारखंड राज क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंतर जिला महिला अंडर 15 टी – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खले गए. सेक्टर चार स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में जमशेदपुर की टीम ने हजारीबाग की टीम को 130 रनों से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 175 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से प्राची प्रधान ने 46 , सुरभि कुमारी ने 44 व आन्या वर्मा ने 35 रन बनाए. गेंदबाजी सुमित्रा कुमारी को एकमात्र सफलता मिली. जबकि दो खिलाड़ी रन आउट की शिकार हुई. जवाबी पारी खेलने उतरी हजारीबाग की टीम 10 ओवर में मात्र 45 रनों पर सिमट गई. टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं पहुंच पाई. गेंदबाजी में जमशेदपुर की ओर से प्राची प्रधान ने पांच रन देकर चार एवं सुरभि कुमारी ने तीन रन देकर दो विकेट लिए. जबकि दिव्या राय, इशिका एवं स्तुति को एक-एक सफलता मिली. मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर की प्राची प्रधान को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ निशिकांत मोहंती ने दिए. वहीं दूसरे खेले गए मैच में बोकारो की टीम ने लोहरदगा की टीम को 10 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहरदगा की टीम ने 8.2 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 29 रनों का स्कोर बनाया. टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं पहुंच पायी. गेंदबाजी में बोकारो की ओर से नीतू कुमारी, नेहा कुमारी व सेजल सिंह ने दो-दो विकेट लिए. जबकि नित्या कुमारी को एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलते हुए बोकारो की टीम ने जीत के लिए जरूरी 30 रन 2.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए बना लिए. टीम की ओर से कप्तान तन्वी दत्ता ने नाबाद 20 रन बनाई. मैच में धारदार गेंदबाजी के लिए बोकारो की नीतू कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ मिलन दत्ता ने दिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




