Bokaro News : बोकारो में इंटर स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू

Updated at : 17 Mar 2026 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो में इंटर स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू

Bokaro News : इंटर स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप मंगलवार से शुरू हुआ.

विज्ञापन

सेक्टर-03 स्थित स्टील क्लब एंड रिक्रिएशन सेंटर में इंटर स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप (2025 -2026) मंगलवार से शुरू हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने किया. स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड के तत्वावधान व बीएसएल के क्रीड़ा व नागरिक सुविधाएं विभाग की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता में बोकारो स्टील प्लांट सहित भिलाई स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, इस्को स्टील प्लांट, सलेम स्टील प्लांट, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, टाटा स्टील व जेएसडब्ल्यू बेल्लारी की टीमें भाग लेंगी. फाइनल मैच 19 मार्च को होगा. उद्घाटन के मौके पर महाप्रबंधक (एलएंडए) सीआरके सुधांशु, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) धर्मेंद्र कुमार, उप महाप्रबंधक (एलएंडए) आलोक कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola