Bokaro News : अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन, चार गिरफ्तार

Bokaro News : बेरमो, नावाडीह, चंद्रपुरा आदि क्षेत्र में कई वाहनों की चोरी करने वाला एक अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया है.

विज्ञापन

नावाडीह/तेनुघाट. बेरमो, नावाडीह, चंद्रपुरा आदि क्षेत्र में कई वाहनों की चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह को बोकारो एसपी द्वारा बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने पकड़ा है. गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही नावाडीह थाना क्षेत्र के कोदवाडीह गांव निवासी पत्रकार मनोज वर्णवाल के घर से 24 मार्च की चोरी हुई सवारी गाड़ी को बरामद किया है. मामले में बिहार के गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के दीपक कुमार व निरंजन यादव, मेडिकल थाना क्षेत्र के राॅकी राइडर और झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. चारों को मेडिकल जांच के बाद बुधवार को तेनुघाट जेल भेज दिया गया है. एसडीपीओ वीएन सिंह ने अपने कार्यालय बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार दीपक ने बताया कि वह 60 हजार रुपये के कर्ज में था. इसे चुकाने के लिए निरंजन, रॉकी व एक अन्य दोस्त के साथ 24 मार्च को गया स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचा. कुछ दूर पैदल चलने के बाद बालीडीह टोल प्लाजा के बाद एक मोटरसाइकिल चोरी की और फुसरो के रास्ते नावाडीह पहुंचे. यहां सड़क किनारे खड़ी एक सवारी गाड़ी की चोरी की और डुमरी, बगोदर,अटका, चौपारण होते हुए गया पहुंचे. अगले दिन राहुल को डेढ़ लाख रुपया में सवारी गाड़ी बेच दी. 72 हजार रुपया मिला था. इसमें 60 हजार रुपया कर्ज देने वाले को दिया. 12 हजार रुपये से पार्टी की. दीपक ने बताया कि इससे पूर्व भी वह लोग औरंगाबाद से एक मोटरसाइकिल चोरी कर राहुल को बेच चुके थे. विभिन्न मामलों में गया के रामपुर थाना से तीन बार व एक अन्य थाना से जेल जा चुके है. एसआइटी में नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, विपिन चंद्र महतो, मो शमीम अंसारी, मिथिलेश कुमार के साथ जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola