Bokaro News : आवेदनों का निष्पादन समय पर करने का निर्देश

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 06 May 2025 11:00 PM

विज्ञापन

Bokaro News : अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में एसडीओ मुकेश मछुवा की अध्यक्षता में भू-राजस्व एवं आधारभूत संरचना को लेकर बैठक की गयी.

विज्ञापन

तेनुघाट. अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में एसडीओ मुकेश मछुवा की अध्यक्षता में भू-राजस्व एवं आधारभूत संरचना को लेकर बैठक की गयी. एसडीओ ने अनुमंडल के सभी सीओ को 30 दिनों में भू जमाबंदी बहाल करने का निर्देश दिया. जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र के आवेदनों का निष्पादन समय पर करने सहित भू मापी, सीमांकन और संदेहास्पद जमाबंदी में कार्रवाई करने के लिए सरकारी भूमि रक्षा हेतु पुलिस बल की सतत निगरानी में कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में सीसीएल के कथारा, बीएंडके तथा ढोरी एरिया और बीटीपीएस व सीटीपीएस सहित सीसीएल रजरप्पा व बीसीसीएल के अधिकारियों के अलावा पेटरवार सीओ अशोक राम, चंद्रपुरा बीडीओ ईश्वर चंद्र आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola