Bokaro News : जीएसटी में हुए बदलावों की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जीएसटी में हुए बदलावों की दी जानकारी

Bokaro News : द इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स बोकारो चैप्टर द्वारा सेमिनार आयोजित की गयी.

विज्ञापन

द इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स बोकारो चैप्टर के तत्वावधान में रविवार को सेक्टर 5 स्थित सीएमए भवन में सेमिनार आयोजित की गयी. प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता प्रैक्टिसिंग अकाउंटेंट गोपाल सोनिका ने जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में वर्तमान परिवर्तन को विस्तार से बताते हुए विवाद और उलझन से निपटने के तौर तरीके व विधिक समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला.

इन्होंने भी किया संबोधित

मुख्य अतिथि बीएसएल के वित्त एवं लेखा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि लेखाकार राष्ट्र के वित्तीय पहलुओं के विभिन्न आयाम पर गहनता से निरीक्षण करते हुए अपनी सेवा प्रदान करते हैं. इससे पूर्व अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. संचालन बीएसएल के वरीय अधिशासी कृष्ण चंद्र ने किया. बीएसएल के उप महाप्रबंधक सह बोकारो चैप्टर के वरीय फैकेल्टी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बोकारो चैप्टर ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट के इतिहास, गतिविधियों व अन्य कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला. एसएन चौबे ने बोकारो चैप्टर की पृष्ठभूमि व गतिविधियों की चर्चा करते हुए बोकारो चैप्टर की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. समापन बोकारो इस्पात संयंत्र के वित्त व लेखा विभाग के पूर्व अधिशासी व बोकारो चैप्टर के मानद निदेशक उदय शंकर भास्कर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ. सेमिनार में बतौर विशिष्ट अतिथि बीएसएल के वित्त व लेखा विभाग के पूर्व महाप्रबंधक सुरेंद्र नाथ चौबे, सेल/एसआरयू के मुख्य महाप्रबंधक पीसी मिश्रा सहित बीएसएल वित्त व लेखा विभाग के अन्य उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, अन्य वरीय अधिशासी, प्रैक्टिसिंग कॉस्ट अकाउंटेंट, बोकारो चैप्टर के फेकल्टी, सीएमटी व विद्यार्थी उपस्थित रहे. बोकारो चैप्टर से जुड़े बीएसएल के वित्त व लेखा विभाग के वरीय अधिशासियों रमेश चंद्रा धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, डीजीएम धर्मेंद्र कुमार, प्रह्लाद कुमार, प्रबंधक अखिलेश सिंह, छात्र सौरभ मंडल आदि का योगदान रहा.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola