बीओआइ पिछरी शाखा में बांस घेरा बना कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Apr 2020 3:09 AM
फुसरो : बैंक ऑफ इंडिया की पिछरी शाखा में कोरोना से बचाव को लेकर ग्राहकों के लिए बांस का घेरा बना कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है. शाखा प्रबंधक सूरज कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में काफी संख्या में ग्राहक पैसा निकासी के लिए शाखा में पहुंच रहे हैं. शाखा के बाहर […]
फुसरो : बैंक ऑफ इंडिया की पिछरी शाखा में कोरोना से बचाव को लेकर ग्राहकों के लिए बांस का घेरा बना कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है. शाखा प्रबंधक सूरज कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में काफी संख्या में ग्राहक पैसा निकासी के लिए शाखा में पहुंच रहे हैं. शाखा के बाहर करीब चार फीट ऊंचाई में बांस का घेरा बनाकर खाताधारियों को एक-दूसरे से दूरी बनाये रखने की व्यवस्था की गयी है. बैंक परिसर में बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है. यह भी संदेश दिया गया है कि सरकार की ओर से जन-धन खाता में भेजे गये पांच सौ रुपये सुरक्षित रहेंगे. अगर खाता से रुपये नहीं निकाले तो वापस नहीं होंगे. शाखा प्रबंधक की इस पहल की खूब सराहना हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










