Bokaro News : चास में नालियों की नहीं हो रही नियमित सफाई, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चास में नालियों की नहीं हो रही नियमित सफाई, लोग परेशान

Bokaro News : बारिश होती है तो चास नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की पोल खुल जाती है.

विज्ञापन

बारिश होती है तो चास नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की पोल खुल जाती है. शनिवार और पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान भी रामनगर कॉलोनी, कैलाश नगर, स्वर्णकार मुहल्ला आदि में भी यही देखने को मिला. कई वार्डों में नालियों की सफाई नियमित नहीं होने के कारण गंदा पानी और कचरा सड़कों पर जमा हो गया. कई घरों में बारिश का पानी घुस गया. घरों में रखे सामान पानी में भीग गये.

लोगों का कहना है कि निगम द्वारा नियमित नालियों की सफाई नहीं करायी जाती है. इसके कारण नालियों में प्लास्टिक सहित अन्य कचरा जमा हो जाता है. बारिश होने पर कचरा सड़क पर आ जाता है. रामनगर कॉलोनी निवासी गोपाल साव, जितेंद्र कुमार, जोधाडीह मोड़ निवासी कुमार अनूप, संतोष राय, अतुल चटर्जी, राजेश कुमार आदि ने कहा कि सप्ताह के एक बार नालियों की सफाई जरूरी है. कई बार सफाई कर्मी नालियों का कचरा उठा कर बाहर जमा कर देते हैं. कई दिनों तक कचरा जमा रहता है और कचरा फिर नाली में घुस जाता है.

नालियों में फेंक दिया जाता है दुकानों का कचरा

लोगों का कहना है कि सड़क किनारे के कई दुकानदार रात में दुकान बंद करने के बाद कचरा को नाली में फेंक देते हैं. इसके कारण नाली जाम हो जाती है. फिर वही दुकानदार निगम को कोसते हैं कि नाली की सफाई नहीं होने से परेशानी हो रही है. निगम को ऐसे दुकानदारों को नाली में कचरा फेंकने से रोकना होगा. दोषियों पर सख्त करवाई करनी होगी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola