ePaper

हावड़ा बोकारो एक्सप्रेस कई दिनों से चल रही विलंब से, यात्री परेशान

Updated at : 11 Jun 2024 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा बोकारो एक्सप्रेस कई दिनों से चल रही विलंब से, यात्री परेशान

भीषण गर्मी में लोगों को ससमय अपनी गंतव्य स्थान पर पंहुचने में परेशानी होती है

विज्ञापन

चंदनकियारी. हावड़ा बोकारो रांची एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18013 विगत कई दिनों से विलंब से चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. रविवार को उक्त ट्रेन दो घंटे व सोमवार को चार घंटे विलंब से पहुंची. यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में परेशान होना पड़ा. वहीं मंगलवार को हावड़ा बोकारो रांची एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से पहुंची. भोजूडीह स्टेशन अपनी निर्धारित समय सुबह 6.46 के बजाय 12.17 में पहुंची व 12.26 में खुली, शिवबाबूडीह स्टेशन पर 6.56 के बजाय 12.31 पर पहुंची व 12.36 पर खुली. इसी प्रकार बोकारो स्टेशन पर यह गाड़ी 8.50 के बजाय दो बजे पहुंची. इस तरह स्टेशनों पर यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा. शिवबाबूडीह स्टेशन में ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री रमेश यादव, विक्की रजवार, पवन दास, मालती देवी ने बताया कि रेल प्रशासन को ट्रेनों की समय सारणी पर ध्यान देने चाहिए. इस तरह लेट-लतीफे होने से यात्रियों को कई तरह की समस्या से जूझना पड़ता है. भीषण गर्मी में लोगों को ससमय अपनी गंतव्य स्थान पर पंहुचने में परेशानी होती है. इस ट्रेन से आसपास गांवों के लोगों को रांची आने-जाने की सुगम साधन है. बिरसा पुल बंद होने से यात्री बस चलना कम हो गया है. जिससे लोगों को परेशानी और बढ़ गयी है. यह ट्रेन कई दिनों से अपनी निर्धारित समय से विलंब से चल रही है. अन्य यात्रियों भी इस ट्रेन के विलंब से परेशान दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola