घर में लगी आग, लाखों का सामान जला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Apr 2024 11:21 PM
घर में लगी आग, लाखों का सामान जला
कथारा. कथारा के झिरकी गांव में विधायक गली मुस्लिम टोला निवासी आफताब आलम के बंद घर में शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे घर में रखी बाइक, 15-20 हजार रुपये नकद, खाद्य सामग्री, कपड़े, चौकी, कुर्सी समेत दो-ढाई लाख रुपये के सामान जल गये. आफताब आलम पत्नी के साथ ससुराल गये हुए थे. बंद घर से धुआं निकलता देख गांव के लोगों ने झारखंड अग्निशमन सेवा केंद्र तेनुघाट को सूचना दी. अग्निशामक वाहन की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया. सूचना पाकर आफताब आलम भी पहुंचे. उनके आवास से सटे उनकी बहन जरीना खातून का आवास आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










