BOKARO NEWS : राशन लेने जाना पड़ता है दस किमी, किया रोड जाम

BOKARO NEWS :गोमिया प्रखंड अंतर्गत कंडेर पंचायत के होन्हे के ग्रामीणाें और राशन कार्डधारियों ने होन्हे-चैनपुर पथ को जाम कर दिया. कहा कि राशन लेने के लिए 10 किमी दूर जाना पड़ता है.
ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत कंडेर पंचायत के होन्हे के ग्रामीणाें और राशन कार्डधारियों ने होन्हे-चैनपुर पथ को जाम कर दिया. इन्होंने कहा कि राशन लेने के लिए आठ से 10 किमी दूर कंडेर पीडीएस दुकान जाना पड़ता है. इसके कारण कई लोग राशन ले नहीं पाते हैं. 15 दिन पहले उपायुक्त, गोमिया विधायक सहित जिला आपूर्ति पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर समस्या से अवगत कराते हुए आवंटित राशन डीलर के माध्यम से होन्हे ग्राम में ही वितरण कराने की मांग की गयी थी. लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया. सूचना मिलने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार और महुआटांड़ थाना प्रभारी पहुंचे. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गयी है. थोड़ा समय लगेगा, आदेश आते ही गांव में राशन वितरण शुरू करा दिया जायेगा. इसके बाद लगभग तीन घंटे बाद जाम हटा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










