ePaper

छात्रों के साथ इंसाफ करे सरकार : बेनीलाल

Updated at : 16 Jun 2024 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों के साथ इंसाफ करे सरकार : बेनीलाल

छात्रों के साथ इंसाफ करे सरकार : बेनीलाल

विज्ञापन

बेरमो. झामुमो उलगुलान के केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीट-यूजी के परिणाम को लेकर जारी छात्रों के आंदोलन और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का नैतिक समर्थन करता हूं. न्यायालय तथा केंद्र सरकार छात्रों के साथ इंसाफ करें. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो. यूपीएससी और जेपीएससी की परीक्षा और आइपीएस व आइपीएस के परिणाम की भी जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर्ड या वर्तमान जज की निगरानी में करायी जाये. कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर, दलित, आदिवासी और पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के साथ शोषण किया जा रहा है. खासकर बिहार, यूपी और झारखंड में भ्रष्टाचार हावी है. 67 उम्मीदवारों को 720 में 720 अंक कैसे मिल गये. कई परीक्षार्थियों ने 718 और 719 अंक प्राप्त कर लिए जो सांख्यिकीय रूप में संदिग्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola