गोमिया के चालक की सड़क दुर्घटना में मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jul 2024 11:28 PM
गोमिया के चालक की राउरकेला में सड़क दुर्घटना में मौत
ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग उत्तरी पंचायत के महावीर स्थान एरिया में रहने वाले जितेश निषाद (45 वर्ष) की मौत ओडिशा के राउरकेला में शनिवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. वह ट्रक में चालक का काम करता था और सामान लोड कर जा रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे हैं एक माल वाहक वाहन से टक्कर होने से घटनास्थल में ही उनकी मौत हो गयी. विपरीत दिशा की ओर से आ रहे वाहन के चालक और खलासी भी गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों का इलाज चल रहा है. जितेश का शव पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. शव रविवार की देर शाम यहां लाया गया और दाह संस्कार कोनार नदी के तट में किया गया. मृतक की चार पुत्री हैं. झामुमो नेता मुमताज आलम ने झारखंड सरकार से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. गोमिया बीडीओ महादेव कुमार ने मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन के अलावा पारिवारिक लाभ दिलाने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










