सीओ ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Apr 2020 3:52 AM
सीओ ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण बेरमो फोटो जेपीजी 2-2 खुदगड़ा दुर्गा मंदिर का निरीक्षण करते सीओ, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारीगोमिया. गोमिया सीओ सह प्रभारी बीडीओ ओम प्रकाश मंडल, इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, गोमिया थाना प्रभारी विनय कुमार व आइइएल प्रभारी सृष्टिधर महतो ने गुरुवार को चैती दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. सीओ ने […]
सीओ ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण बेरमो फोटो जेपीजी 2-2 खुदगड़ा दुर्गा मंदिर का निरीक्षण करते सीओ, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारीगोमिया. गोमिया सीओ सह प्रभारी बीडीओ ओम प्रकाश मंडल, इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, गोमिया थाना प्रभारी विनय कुमार व आइइएल प्रभारी सृष्टिधर महतो ने गुरुवार को चैती दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. सीओ ने पूजा समिति व रामनवमी अखाड़ा समितियों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने और सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील की.
उन्होंने गोमिया बस्ती के गंधुनिया अहरा दुर्गा मंदिर, काली मंडप, खुदगड़ा दुर्गा मंदिर, गवर्नमेंट कॉलोनी दुर्गा पंडाल, बैंक मोड़ स्थित बजरंग बली मंदिर का निरीक्षण किया. सीओ ने कहा कि मंदिर में पूजा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें. सभी को भीड़ भाड़ से बचना चाहिए. सीओ ने कई मस्जिदों का भी निरीक्षण किया. मौके पर मुखिया चंद्रदीप पासवान, आशीष कुमार, विक्रम कुमार, विकास कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










