Bokaro News : गिरिडीह सांंसद ने लगाया जनता दरबार
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 30 Mar 2025 11:37 PM
Bokaro News : गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रविवार को सेंट्रल कॉलोनी मकोली स्थित आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगाया.
फुसरो. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रविवार को सेंट्रल कॉलोनी मकोली स्थित आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगाया. गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं सुनायी. कई ने ज्ञापन सौंपा. सांसद ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया. कहा कि पानी, बिजली, सड़क, भवन से संबंधित समस्याओं के निदान लिए संबंधित विभागों के अधिकारी से बात की जायेगी. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. कई बड़ी योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जायेगा. सांसद ने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है. प्रशासन भी निरंकुश है. वर्तमान सरकार में चोरी, लूटपाट, हत्या जैसी आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं. पुलिस प्रशासन इस पर अंकुश नहीं लगा रहा है. पिछरी निवासी रामभजन लायक ने डीएमएफटी फंड से पिछरी पंचायत के बड़का तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. कहा कि 6.50 एकड़ में फैला यह तालाब जलकुंभी से भरा हुआ है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, दीपक महतो, संतोष महतो, नवीन महतो, जयलाल महतो, कृष्णा महतो, महादेव महतो, जितेंद्र यादव, गौतम महतो, पूर्व जिप सदस्य टिकैत महतो, भाजपा के शंकर रजक, सुरेंद्र स्वर्णकार, दिनेश लाल यादव, रमेश स्वर्णकार, फूलचंद किस्कू, बलराम राय, नवीन पांडेय, जुगनू यादव, पप्पू सिंह, सुरेश महतो, टीकू महतो आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










