गिरिडीह सांंसद ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

गिरिडीह सांंसद ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं
फुसरो. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने शुक्रवार को करगली गेट स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाया. मौके पर गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आये लोगों ने सांसद को अपनी-अपनी समस्याएं सुनायी. कई लोगों ने ज्ञापन सौंपा. सांसद ने उनकी समस्याओं को हरसंभव समाधान करने का भरोसा दिया. सांंसद ने कहा कि पानी, बिजली, सड़क, भवन से संबंधित समस्याओं का निदान संबंधित विभागों के अधिकारी से बात कर किया जायेगा. केंद्रीय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. कई बड़ी योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जायेगा. मौके पर बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, जिप सदस्य टिनू सिंह, नीतू सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, आजसू केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो, सांंसद प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, अशोक चौहान, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










