भाजपा महिला मोर्चा का गिरिडीह लोकसभा स्तरीय बैठक

भाजपा महिला मोर्चा का गिरिडीह लोकसभा स्तरीय बैठक
फुसरो. भाजपा महिला मोर्चा की गिरिडीह लोकसभा स्तरीय बैठक शुक्रवार को करगली गेट स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिरिजा देवी व संचालन महामंत्री बबीता देवी ने किया. एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी को भारी मत से जीत दिलाने पर चर्चा की गयी. मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा कार्य हुआ है. उन्हें पुन: सत्ता में लाने के लिए गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी की जीत तय करना है. इसके लिए महिलाएं टोली बना कर घर-घर जाये और लोगों को केंद्र की योजनाओं की जानकारी दें. बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल व बेरमो विधानसभा क्षेत्र प्रभारी लक्ष्मण नायक ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं धरातल पर उतारी. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका सम्मान बढ़ाया है. मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव, प्रदेश मंत्री रेणु तिर्की, कार्यसमिति सदस्य निशा पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष चंदन डे, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिप सदस्य नीतू सिंह, शीला रानी, श्रवण सिंह, बिनोद महतो, दिनेश यादव, अनिल स्वर्णकार, संजय प्रसाद, प्रीति गुप्ता, राधा देवी, सुनीता देवी, दयावंती देवी, पूनम पांडेय, बसंती देवी, सीमा रानी, सरोजिनी दुबे, अंजू देवी, गुरुवार देवी, टीना सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




