22 मार्च से चास में फंसा है गया का 13 सदस्यीय परिवार

Updated at : 13 Apr 2020 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
22 मार्च से चास में फंसा है गया का 13 सदस्यीय परिवार

चास : बिहार स्थित गया के बागेश्वरी विश्वकर्मा मंदिर निवासी 13 सदस्यीय एक परिवार बीते 20 दिनों से चास में फंसा हुआ है. सभी सदस्य चास थाना क्षेत्र के न्यू कैलाश विहार कॉलोनी निवासी रविशंकर विश्वकर्मा की माता स्व चंद्रकिरण देवी के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए आये थे. उन्होंने बताया : 22 मार्च […]

विज्ञापन

चास : बिहार स्थित गया के बागेश्वरी विश्वकर्मा मंदिर निवासी 13 सदस्यीय एक परिवार बीते 20 दिनों से चास में फंसा हुआ है. सभी सदस्य चास थाना क्षेत्र के न्यू कैलाश विहार कॉलोनी निवासी रविशंकर विश्वकर्मा की माता स्व चंद्रकिरण देवी के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए आये थे. उन्होंने बताया : 22 मार्च को श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिये गया के रिश्तेदार 21 मार्च की शाम को ही चास पहुंच गये थे.

दूसरे दिन ही जनता कर्फ्यू व इसके बाद लॉकडाउन होने के कारण वापस नहीं लौट पाये. हालांकि 25 मार्च को बोकारो प्रशासन से वापस जाने के लिये आदेश मांगने गये थे, लेकिन आदेश नहीं मिलने के कारण सभी रूके हुए हैं. 13 सदस्यीय परिवार में सात बच्चें भी शामिल हैं, जो वापस अपने घर गया जाने के लिये परेशान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola