Bokaro News : स्टार प्लस के झनक शो में आज से दिखेंगी फुसरो की पूजा शर्मा

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : महिला नक्सली की किरदार में हैं पूजा शर्मा

विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो बाजार के व्यवसायी रहे स्व. कामेश्वर शर्मा व ज्ञांति शर्मा की बेटी पूजा शर्मा सोमवार की रात 10:30 बजे से स्टार प्लस चैनल में प्रसारित होने वाले से शो झनक में दिखेंगी. पूजा करीब सात साल बाद सीरियल में नजर आयेंगी. पूजा शर्मा ने रविवार को फोन से बातचीत में बताया कि स्टार प्लस में उनका शो झनक नाम से सोमवार से रात 10:30 बजे प्रसारित होगा. झनक शो में वह कंका का किरदार निभा रही हैं. शो में उसे एक आदिवासी लड़की के रूप में दिखाया गया है, जो नक्सली समूह का हिस्सा है. पूजा ने बताया कि वह मूल रूप से झारखंड से है. झारखंड के लोगों के बोलने, कपड़े पहनने और रहने के तरीके को करीब से देखा है. इसलिए मैं इस किरदार से बहुत प्रभावित हुई. उसने बताया कि एक लंबे ब्रेक के बाद टीवी पर लौट रही हूं और इस भूमिका ने मुझे काफी प्रभावित किया है. मेरा पहला टेलीविजन शो 2008 में स्टार प्लस के साथ था. सात साल बाद इसी चैनल से वापसी कर रही हूं.

कई टीवी सीरियल में अभिनय कर चुकी है पूजा

पूजा शर्मा पहले कई टीवी चैनलों के धारावाहिकों में काम कर चुकी है. वर्ष 2008 में स्टार प्लस में तुझे संग प्रीत लगाई सजना, जी टीवी में 2009 में सात फेरे, 2010 में एनडीटीवी इमेजिन में ज्योति और देवी, सोनी में सीआईडी, जीवन ठीक में सावधान इंडिया, एनडीटीवी कल्पना में महिमा शनि देवी की, सोनी में आहट, जी टीवी में फियर फाइल्स, 2014 में लाइफ ओके में देवों के देव महादेव, 2015 में कलर्स टीवी में नागिन, 2016 में स्टार प्लस में मेरे अंगने में, 2018 में एंड टीवी में गंगा, 2018 में कलर्स टीवी में दिल से दिल तक के सीरियल में काम कर चुकी हूं.

पूजा शर्मा ने बताया कि अपने दिवंगत पिता कामेश्वर शर्मा और दिनकर शर्मा की इच्छा पूरी करने के लिए फिर से अभिनय की दुनिया में लौटी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola