अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस पर क्रॉस कंट्री के साथ पखवारे की शुरुआत

Updated at : 25 Jun 2024 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस पर क्रॉस कंट्री के साथ पखवारे की शुरुआत

पखवारे में विभिन्न खेल संघ की ओर से कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, जूडो आदि खेल प्रतियोगिता आयोजित किये जायेंगे.

विज्ञापन

बोकारो. अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस पर बोकारो जिला ओलिंपिक संघ की ओर से सोमवार को पखवारा के रूप में मनाने का संकल्प के साथ चंदनकियारी में क्रॉस कंट्री दौड़ की शुरुआत की गयी. इस पखवारे में विभिन्न खेल संघ की ओर से कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, जूडो आदि खेल प्रतियोगिता आयोजित किये जायेंगे. संघ के अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों में खेल का आयोजन कराने की जिम्मेदारी संबंधित खेल संघ को दिया गया है. कहा कि 29 जून को रांची में झारखंड ओलिंपिक संघ की ओर से प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किये जायेंगे. श्री सिंह ने कहा कि बोकारो जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला ओलिंपिक संघ लगातार कार्य कर रही है, संघ खेल को विस्तारित करने के साथ-साथ खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य निर्माण के प्रति कटिबद्ध है. मौके पर राजेश्वर सिंह, राम लखन मिस्त्री, सुनीत मल्लिक, राजीव कुमार सिंह, महेन्द्र प्रसाद, संजीव कुमार, गंगाधर प्रसाद, संजय कुमार आदि उपस्थित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola