Bokaro News : काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व विधायक ने लिया भाग
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 12 Jul 2025 11:00 PM
Bokaro News : गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया.
बेरमो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने शनिवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में दलित, पिछड़ा वर्ग, थारू, आदिवासी, अल्पसंख्यक परिसंघ के तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया. मौके पर समानता व सामाजिक न्याय अधिकार विषय पर चर्चा की गयी. डॉ महतो ने विशेष अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि इस तरह आयोजन देश-दुनिया के लिए उपयोगी है. दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए एकजुटता जरूरी है. सम्मेलन और इसके विषय पर जो बातें सामने आयी हैं, वह इन वर्गों के हितों की रक्षा करने में सहायक होगी. रोडमैप भी तैयार कर सकेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










