Bokaro News : बोकारो में फूड स्ट्रीट का आयोजन 22 को

Bokaro News : बीएसएल प्रबंधन की ओर से 22 मार्च को फूड स्ट्रीट का आयोजन किया जायेगा.
बीएसएल प्रबंधन की ओर से 22 मार्च को फूड स्ट्रीट का आयोजन किया जायेगा. यह आयोजन सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक से बोकारो मॉल जाने वाली मुख्य सड़क पर होगा, जहां शहरवासियों को स्वाद, संस्कृति व मनोरंजन का एक अनूठा अनुभव प्राप्त होगा. इस कार्यक्रम की तैयारियां बीएसएल की ओर से शुरू कर दी गयी हैं. यह आयोजन न केवल स्वाद के शौकीन लोगों के लिए होगा, बल्कि स्थानीय उद्यमियों और खाद्य विक्रेताओं को भी अपने उत्पादों व प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करेगा.
विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजनों का ले सकेंगे स्वाद
फूड स्ट्रीट में कई स्टॉल लगाये जायेंगे, जिनमें स्थानीय व्यंजनों के साथ-साथ लोकप्रिय पकवानों की विविधता देखने को मिलेगी. झारखंड के पारंपरिक स्वाद के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा. उल्लेखनीय है कि बोकारो स्टील सिटी को “मिनी भारत” के रूप में जाना जाता है, जहां देश के विभिन्न राज्यों से आये लोग अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मिलकर विश्वस्तरीय इस्पात का निर्माण कर रहे हैं. इसी विविधता और सांस्कृतिक समन्वय की भावना को साकार करते हुए यह आयोजन देश के विभिन्न क्षेत्रों की समृद्ध खान-पान परंपराओं को एक ही स्थान पर प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम बनेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




