निर्वाचन आयोग के निर्देश का अक्षरशः करें पालन : डीडीसी

मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट गणना को लेकर बने हैं दो हॉल
बोकारो. गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में संपन्न चुनाव की मतगणना चार जून को होगी. सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त मतों की गणना होनी है. शनिवार को पोस्टल बैलेट मतगणना को लेकर बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 02 में दूसरी बार पोस्टल बैलेट मतगणना के कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त संदीप कुमार ने की. डीडीसी ने कहा कि प्रशिक्षण में जो बातें बतायी जा रही है, उसका अनुपालन सुनिश्चित होनी चाहिए. कोई भी काम मन-मर्जी से नहीं करना है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें. उन्होंने क्रमवार पोस्टल बैलेट की गणना के लिए विस्तार से जानकारी दी. पोस्टल बैलेट पेपर खोलने व विभिन्न प्रपत्रों (प्रपत्र 13 सी, प्रपत्र 13ए व प्रपत्र 13) के संबंध में बताया. काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर व माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण मिला. डीडीसी ने कहा कि पोस्टल बैलेट मतगणना को लेकर मतगणना केंद्र (कृषि उत्पादन बाजार समिति, आइटीआ मोड़ चास) में दो हॉल बनाया गया है. उन्होंने सभी कर्मियों को सुबह पांच बजे मतगणना केंद्र पहुंचने, नियुक्ति पत्र, परिचय पत्र प्राप्त करने, नाश्ता करने व मतगणना हॉल में ससमय पहुंचने का निर्देश दिया. कहीं कोई चूक नहीं होनी चाहिए. सुबह आठ बजे सीसीटीवी-वीडियो ग्राफी की निगरानी में पोस्टल बैलेट के माध्यम से प्राप्त मतों की गणना शुरू होगी. प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी सौरव कुमार भुवानिया, डीपीएलआर निदेशक मेनका, पोस्टल बैलेट कोषांग की नोडल पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी धनंजय कुमार ने मतगणना कर्मियों को इटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट के मतों की गणना की जानकारी दी. मतगणना संपन्न कराने की संपूर्ण प्रक्रिया को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से दिखाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




