Bokaro News : घरों में चोरी करनेवाले गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : गला हुआ सोना-चांदी, बरतन व कार बरामद

विज्ञापन

Bokaro News : जरीडीह व कसमार थाना क्षेत्र में कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर बोकारो पुलिस ने गला हुआ सोना-चांदी, कांसा-पीतल के बर्तन जब्त किये गये हैं. पूछताछ के बाद पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. एसपी हरविंदर सिंह ने रविवार को कैंप दो स्थित कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि 27 अगस्त की मध्य रात्रि जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी शशि शेखर के घर में चोरी हुई थी. 29 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गयी. उद्भेदन के लिए एसडीपीओ बेरमो बीएन सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी. टीम ने अनुसंधान के दौरान पांच चोरों का पता लगाया. उनके आवास पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में रामगढ़ के रविदास टोला का रवि कुमार खेरवार (30 वर्ष), अंगरक्षक खेरवार (25 वर्ष) व कोहिनूर खेरवार (22 वर्ष), कोठार निवासी आशुतोष कुमार उर्फ सन्नी (18 वर्ष) और रजरप्पा प्राेजेक्ट छतरपुर निवासी अभय कुमार साव (25 वर्ष) शामिल हैं. सभी ने बताया कि कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव के दो घरों व जरीडीह थाना के बहादुरपुर गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. छापेमारी दल में बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, जरीडीह सीआइ एसके सिंह, पुअनि वीसी महतो, पुअनि बीएल महतो, पुअनि आरके मुंडा, पुअनि एचएन महतो, पुअनि के कुमार, पुअनि वीके विश्वकर्मा व जवान शामिल थे.

क्या-क्या हुआ बरामद :

कार जेएच 24एम 1323, 40 किलो कांसा-पीतल के बर्तन, 8.5 ग्राम गलाया हुआ सोना, 280 ग्राम गली चांदी, एक लॉकेट, नकद साढ़े चार हजार रुपये, एक घड़ी, प्लास, पेचकस व लोहे की राॅड.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola