Bokaro News : घर में लगी आग, पांच लाख का सामान जला

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : घर में लगी आग, पांच लाख का सामान जला

Bokaro News : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर के बिरसा नगर में ललन कुमार के घर में सोमवार की रात को आग लग गयी.

विज्ञापन

फुसरो, बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर के बिरसा नगर में ललन कुमार के घर में सोमवार की रात को आग लग गयी. सारा सामान जल गया. लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ. घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. भुक्तभोगी ने बताया कि वह भूंजा बेचता है. सोमवार की रात चना भुंजवाने गया था. परिवार के सदस्य घर के बाहर बैठे हुए थे. घर से धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया. सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग बुझायी. भुक्तभोगी ने बेरमो सीओ व बेरमो थाना को आवेदन देकर मुआवजा दिलाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola