Bokaro News : चापाकल के लिए करायी गयी बोरिंग से निकली आग

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चापाकल के लिए करायी गयी बोरिंग से निकली आग

Bokaro News : आइइएल गोमिया थाना क्षेत्र में लटकूटा गांव के निकट मैदान में चापाकल के लिए करायी गयी बोरिंग से मंगलवार को आग की लपटें उठने लगी.

विज्ञापन

ललपनिया.आइइएल गोमिया थाना क्षेत्र में लटकूटा गांव के निकट मैदान में चापाकल के लिए करायी गयी बोरिंग से मंगलवार को आग की लपटें उठने लगी. इससे ग्रामीण भयभीत हो गये. सूचना पर बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम और थाना प्रभारी पहुंचे. आइइएल ओरिका कंपनी का अग्निशमन दस्ता पहुंच औरआग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन रुक-रुक कर आग की लपटें निकलती रही. इसके बाद ओएनजीसी के अधिकारी व कर्मी पहुंचे और आग बुझायी. बोरिंग के छेद को सिल कर दिया गया है. जानकारी अनुसार एक माह पहले एक परिवार द्वारा यह बोरिंग करायी गयी थी. उस समय गैस निकलने के कारण बीच में ही बोरिंग कराना छोड़ दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola