बोकारो औद्योगिक क्षेत्र के टायर फैक्ट्री में लगी आग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दो घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
विज्ञापन
बोकारो.
बोकारो औद्योगिक क्षेत्र फेज थ्री स्थित मेसर्स एसएसके स्टील टायर फैक्ट्री में बुधवार की सुबह आग लग गयी. आग लगने से फैक्ट्री में रखे टायर लहलहा कर जलने लगे. इस दौरान फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर आग पर काबू पाने व टायरों को साइड करने में लगे रहे. जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण टायर फैक्ट्री में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लगी. घटना की सूचना पाकर झारखंड सरकार अग्निशमन विभाग व डालमिया सीमेंट प्लांट की गाड़ियां आगे बुझाने पहुंची. अग्निशमन की चार गाड़ियों से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अगलगी में कई लाख का नुकसान होने की चर्चा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










