रिश्तेदारों में मारपीट, दो लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 12:14 AM
रिश्तेदारों में मारपीट, दो लोग घायल
फुसरो. पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी प्योर ढोरी मोड़ में मंगलवार की शाम को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. इसमें पिछरी निवासी भगवान साव के पुत्र विश्वनाथ साव घायल हो गया. उसने बताया कि वह अपनी ससुराल से आये सास, साला सहित अन्य लोगों को समझाने आया था. इसी दौरान मारपीट हो गयी. उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता है. कई बार समझाया गया, लेकिन उसके व्यवहार में परिवर्तन नहीं आया. सोमवार को पेटरवार क्षेत्र के खूंटा बाबा में बैठक हुई थी. आज भी हमलोग उसके घर समझाने आये थे. वह मारपीट करने लगा. इससे उसके साला के सिर में चोट लगी है. कई लोगों ने बीच बचाव किया. स्थानीय लोग घायल विश्वनाथ को अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो ले गये. इसके बाद लोगों ने पेटरवार थाना को सूचना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










