Bokaro News : बोकारो के व्यवसायी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

Updated at : 17 Mar 2026 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो के व्यवसायी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

Bokaro News : बोकारो के व्यवसायी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गयी है.

विज्ञापन

बीएसएल एलएच निवासी लोहा व्यवसायी रितेश कुमार सिंह से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस संबंध में रितेश सिंह ने सोमवार को बीएस सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. दर्ज शिकायत में राहुल दूबे, अमन साहू, मयंक सिंह और प्रकाश शुक्ला पर रंगदारी मांगने तथा परिवार सहित उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. रितेश ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि बॉस को पांच करोड़ रुपये चाहिए. इसके बाद व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से भी पांच करोड़ रुपये की मांग की गयी. व्यवसायी के अनुसार, विरोध करने पर कॉल करने वाले ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी कि बोकारो में एक व्यापारी की हत्या करनी थी. साथ ही, कहा कि उनके परिवार और सहयोगियों पर नजर रखी जा रही है. पैसे नहीं देने पर हत्या करने की चेतावनी भी दी गयी. मामले में बीएस सिटी थाना इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस घटना की जानकारी एसपी हरविंदर सिंह और सिटी डीएसपी को भी दी गयी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कॉल और मैसेज के स्रोत का पता लगाया जा रहा है.

प्रिंस खान के गुर्गों से पूछताछ करने धनबाद जायेगी बोकारो पुलिस

बोकारो. धनबाद में गिरफ्तार गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों से पूछताछ करने बोकारो के पुलिस अधिकारियों की एक टीम जायेगी. बालीडीह ओपी क्षेत्र में लोहा कटिंग का काम करने वाली कंपनी बीएमडब्लू के संचालक को दी गयी धमकी के बारे में पूछताछ की जायेगी. ज्ञात हो कि बुधवार को सोशल साइट पर प्रिंस खान के नाम से वायरल ऑडियो में मैनेज नहीं करने पर जान से मारने की बात कही गयी थी. साथ ही दो बम चलाने व परचा फेंकने की जानकारी ऑडियो क्लिप में दी गयी थी. कंपनी के एक कर्मचारी के मोबाइल पर मैसेज कर धमकी भी दी गयी.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola