डॉ पिंकी को एक्सीलेंस व डॉ पल्लवी को पोस्टर गोल्डन अवार्ड

Updated at : 07 May 2024 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ पिंकी को एक्सीलेंस व डॉ पल्लवी को पोस्टर गोल्डन अवार्ड

तीसरा राज्यस्तरीय नेत्र कांफ्रेंस रांची व हजारीबाग में तीन से पांच मई तक

विज्ञापन

बोकारो. तीसरा राज्य स्तरीय नेत्र कांफ्रेंस (जेएचओएससीओएन) रांची (प्रथम सत्र) व हजारीबाग (अंतिम सत्र) में संयुक्त रूप से तीन से पांच मई तक हुआ. बोकारो सदर अस्पताल की नेत्र चिकित्सक डॉ पिंकी पाल को बेहतर कामकाज के लिए रांची में शुक्रवार को एक्सीलेंस अवार्ड से ऑल इंडिया नेत्र सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ समर बसाक ने सम्मानित किया. दूसरी ओर सदर अस्पताल के डॉ पल्लवी सिन्हा को हजारीबाग कांफ्रेंस में पोस्टर विषय ‘स्कूल स्क्रिनिंग प्रोग्राम ए रेज ऑफ होप’ में बेहतर पोस्टर के लिए पोस्टर गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया गया. बोकारो वापसी पर सोमवार को डॉ पिंकी व डॉ पल्लवी ने सीएस डॉ दिनेश कुमार, एसीएमओ डॉ एचके मिश्रा, सदर डीएस डॉ अरविंद कुमार से मुलाकात की. सभी पदाधिकारियों ने अवार्ड मिलने पर बधाई दी. बेहतर करने पर बल दिया. मौके पर डॉ सफी नयाज, नेत्र सहायक, शंकर महतो, मंतोष कुमार आदि मौजूद थे. डॉ पिंकी व डॉ पल्लवी ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में 25 प्रतिभगियों ने हिस्सा लिया था. बोकारो के पोस्टर का चयन ऑल इंडिया कांफ्रेंस के लिए किया गया. कांफ्रेंस में बोकारो से मुस्कान नेत्र अस्पताल के डॉ जाहिद अली सिद्दीकी, बोकारो जेनरल अस्पताल की डॉ सोफिया अहमद, सांइटिफिक कमेटी के चेयरर्पसन डॉ भारती कश्यप, डॉ विभूति कश्यप, डॉ रूपम विश्वास, डॉ पार्था विश्वास, डॉ रूपक विश्वास आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola