Bokaro News : चास के डिप्टी मेयर का चुनाव आज

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चास के डिप्टी मेयर का चुनाव आज

Bokaro News : चास नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर व वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण मंगलवार को होगा.

विज्ञापन

चास नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर व वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण मंगलवार को होगा. समारोह निगम कार्यालय में होगा. साथ ही डिप्टी मेयर का अप्रत्यक्ष निर्वाचन भी कराया जायेगा. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों के शामिल होने की संभावना है. इसके मद्देनजर प्रशासन ने विधि-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी की है.

यातायात रूट में बदलाव

चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा के निर्देश पर मंगलवार को सुबह नौ बजे से शपथ ग्रहण समारोह की समाप्ति तक यातायात रूट में अस्थायी बदलाव रहेगा. यातायात व्यवस्था लागू कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. तेलीडीह हाइवे मोड़ से आइटीआइ हाइवे मोड़ की ओर जाने वाले सभी वाहनों का परिचालन तेलीडीह मोड़ से सड़क के दाहिने लेन से कराया जायेगा. तेलीडीह मोड़ से आइटीआइ हाइवे मोड़ तक सड़क का बायां लेन बंद रहेगा.

नगरपालिका चुनाव के प्रत्याशियों का अंतिम व्यय मिलान 19 को

नगरपालिका चुनाव के प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का अंतिम मिलान 19 मार्च को किया जायेगा. इस संबंध में सोमवार को समाहरणालय सभागार में चास नगर निगम के मेयर व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों तथा उनके अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. उन्हें चुनाव व्यय संधारण, अभिलेख के रखरखाव व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दस्तावेज जमा करने की जानकारी दी गयी. जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद्र उरांव ने कहा कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के दौरान हुए खर्च का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में जमा करना है. संबंधित वाउचर, बैंक स्टेटमेंट, शपथ पत्र (एफिडेविट) व व्यय पंजी निर्धारित तिथि पर मिलान-जमा के लिए प्रस्तुत करना होगा. किसी प्रकार की त्रुटि या अपूर्ण विवरण पाये जाने पर संबंधित प्रत्याशी से स्पष्टीकरण भी मांगा जा सकता है.

चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद के प्रत्याशियों के लिए व्यवस्थाप्रशासन की ओर से व्यय पंजी मिलान व जमा करने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी है. चास नगर निगम क्षेत्र के मेयर पद के प्रत्याशी व वार्ड 15 से 35 तक के पार्षद प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता व्यय पंजी का मिलान व जमा अनुमंडल कार्यालय, चास में करेंगे. वार्ड 01 से 14 तक के पार्षद प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता व्यय पंजी का मिलान व जमा चास प्रखंड कार्यालय में करेंगे. फुसरो नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत सभी वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता व्यय पंजी का मिलान व जमा बेरमो प्रखंड कार्यालय में करेंगे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola