विशेष शिविर में ऑन स्पॉट निष्पादित हुए दर्जनों मामले
Updated at : 16 Jun 2024 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

विभिन्न योजना का दिया गया लाभ
विज्ञापन
संवाददाता,
बोकारो
. शनिवार को जिला के सभी प्रखंड कार्यालयों में भी विशेष शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर संबंधित प्रखंड के बीडीओ व सीओ की अगुवाई में ऑन स्पॉट दर्जनों मामलों का निष्पादन किया गया. साथ ही सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया. शिविर चास, चंदनकियारी, गोमिया, बेरमो, जरीडीह, नावाडीह, चंद्रपुरा, कसमार व पेटरवार प्रखंड परिसर में आयोजित की गयी. बीडीओ व सीओ समेत प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों ने आमजन की समस्या सुनी. शिविर में नया आधार कार्ड बनाने, आधार कार्ड में सुधार, नया बैंक खाता खोलने, आधार कार्ड का बैंक खाता से मैपिंग करने, सुकन्या योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मातृ वंदना योजना, एसएचजी बैंक क्रेडिट लिकेंज, मनरेगा जॉब कार्ड, मनरेगा के तहत आधार सिडिंग, बिरसा हरित ग्राम योजना, राशन कार्ड में नाम सुधार, राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने, अबुआ आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक केवाइसी, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना, कृषि यंत्र योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




