Bokaro News : विस्थापितों को मिलेगी सेक्टरों में 96 दुकानें

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : विस्थापितों को मिलेगी सेक्टरों में 96 दुकानें

Bokaro News : बोकारो के विभिन्न सेक्टरों में निर्मित 96 दुकानों का आवंटन विस्थापितों के बीच ही किया जायेगा.

विज्ञापन

बीएसएल की ओर से विभिन्न सेक्टरों में निर्मित 96 दुकानों का आवंटन विस्थापितों के बीच ही किया जायेगा. बोकारो स्टील प्लांट टाउन एडमिनिस्ट्रेशन (टीए-एलआरए) के माध्यम से बीएस सिटी के विभिन्न सेक्टरों में निर्मित इन दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. इन दुकानों में नेबरहुड शॉप्स, लो कॉस्ट शॉप्स व पान व सिगरेट की दुकानें शामिल हैं. इन दुकानों का आवंटन केवल पात्र स्थानीय विस्थापित को 11 महीने की लाइसेंस अवधि के लिए किया जायेगा. आगे नवीनीकरण का प्रावधान रहेगा.

23 मार्च से एक अप्रैल तक ले सकते हैं आवेदन पत्र

दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा. केवल वही विस्थापित आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास मान्य डीपीएलआर/बीएसएल रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र हो. आवेदन फॉर्म टाउन एडमिनिस्ट्रेशन विभाग/नगर सेवा भवन स्थित टीए-एलआरए कार्यालय से ₹500/- (जीएसटी अतिरिक्त) आवेदन शुल्क का भुगतान करके 23 मार्च से एक अप्रैल तक लिया जा सकता है. भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेज के साथ दो से छह अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक टीए-एलआरए कार्यालय में जमा करना होगा. नगर प्रशासन विभाग की ओर से सूचना जारी कर दी गयी है. इसमें कहा गया है कि सेल/बोकारो स्टील प्लांट को बिना किसी कारण बताये नियम व शर्तों में संशोधन/परिवर्तन करने व किसी भी आवेदन को रद्द/अस्वीकृत करने का अधिकार सुरक्षित है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola