Bokaro News : राजस्व संग्रहण का लक्ष्य हासिल करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : राजस्व संग्रहण का लक्ष्य हासिल करने का निर्देश

Bokaro News : अपर समाहर्ता ने राजस्व संग्रहण से संबंधित विभागों व कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में बुधवार को अपर समाहर्ता (एसी) मुमताज अंसारी की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित विभागों व कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. एसी ने सभी विभागों को योजनाबद्ध तरीके शेष दिनों में निर्धारित राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. एसी ने क्रमवार कई विभागों के लक्ष्य व उपलब्धि की समीक्षा की. वाणिज्यकर विभाग (बोकारो-बेरमो), निबंधन विभाग (बोकारो-बेरमो), जिला खनन विभाग, उत्पाद विभाग, जिला परिवहन विभाग, मोटरयान निरीक्षक कार्यालय, बाजार समिति चास-बेरमो, माप-तौल विभाग चास-बेरमो, चास नगर निगम, जिला मत्स्य विभाग व फुसरो नप की समीक्षा हुई.

लंबित दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश

एसी ने निबंधन विभाग-बेरमो, चास ननि व जिला मत्स्य विभाग के राजस्व संग्रहण की प्रगति पर नाराजगी जतायी. संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाते हुए शीघ्र सुधार करने का निर्देश दिया. 30 से 90 दिन व उससे अधिक समय से लंबित दाखिल-खारिज मामलों की भी समीक्षा की गयी. सभी सीओ को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा गया. नव नियुक्त अंचल निरीक्षक (सीआइ) के कार्यों की समीक्षा करते हुए एसी ने कहा कि प्रदर्शन में अपेक्षित सुधार लायें. बैठक में सक्सेशन, पार्टिशन, जन आवेदन, लैंड डिमार्केशन, कोर्ट रिपोर्ट, डीसीएलआर म्यूटेशन अपील सहित अन्य मामलों की भी समीक्षा की गयी.

आदिवासी गांवों में पारंपरिक पदधारकों का होगा सर्वे

एसी सह वरीय पदाधिकारी (कल्याण शाखा) ने जिला के आदिवासी गांवों में मानकी मुंडा, मांझी बाबा, जोग मांझी, भगलोन, गुड़ैत आदि पारंपरिक पदधारकों को चिह्नित करते हुए सर्वे व सत्यापन प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया. एसी ने कहा कि सभी सीओ व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी निर्धारित प्रारूप में ग्रामसभा से पारित कर 15 दिनों के भीतर प्रतिवेदन जमा करें. बैठक में बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत सभी सीओ, अंचल निरीक्षक व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola