Bokaro News : गैस सिलिंडर आपूर्ति में पारदर्शिता का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गैस सिलिंडर आपूर्ति में पारदर्शिता का निर्देश

Bokaro News : जिला के गैस एजेंसी संचालकों के साथ एसडीओ और डीएसओ ने बैठक की.

विज्ञापन

जिला के गैस एजेंसी संचालकों के साथ समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो व चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा ने बैठक की. घरेलू व कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति की स्थिति, वितरण प्रणाली व उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गयी. अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी संचालक निर्धारित समयावधि में दुकान नियमित रूप से खोलें. गैस सिलिंडर की आपूर्ति में पारदर्शिता बरती जाये. उपभोक्ताओं के बीच भ्रांति न फैले, इसके लिए एजेंसी संचालक स्पष्ट जानकारी दें कि घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुरूप गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाये. दुकानों में गैस उपलब्धता, दर, वितरण समय व अन्य आवश्यक सूचना डिस्प्ले करें. अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पायी जाती है, तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मी भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola