BOKARO NEWS : बेरमो में विकास कहीं दिखायी नहीं दे रहा है : रवींद्र
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Nov 2024 11:18 PM
BOKARO NEWS : बेरमो के एनडीए प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडेय ने दुगदा पूर्वी पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क कर अपने लिए वोट मांगे.
दुगदा. बेरमो के एनडीए प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडेय ने शनिवार को दुगदा पूर्वी पंचायत के फुलझरिया बस्ती, झगराहीबाद, बेड़ा बस्ती, जिलपु बेड़ा, कोठिकद्वार, झरना बस्ती, केवट टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र की जनता पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी समेत विभिन्न समस्याओं से जुझ रही है. विकास कहीं दिखायी नहीं दे रहा है. विकास के नाम पर सिर्फ लूट-खसोट व भ्रष्टाचार हुआ है. विकास का झूठा ढिंढोरा पीटा जा रहा है. श्री पांडेय ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और समाधान करने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि जनता एनडीए की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए वोटिंग करने के लिए बेसब्री से 20 नवंबर का इंतजार कर रही है. बेरमो सीट भी भाजपा की झोली में जायेगी. मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा ,चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा, महामंत्री कमलेश यादव, संजीव झा, सुनील मिश्रा, कमलेश दसोंधी, लखेंद्र नाग, अनिल मुर्मू, नील कमल पांडेय आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










