Bokaro News : डिप्टी मेयर के दावेदर पार्षदों का समर्थन पाने में जुटे

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : डिप्टी मेयर के दावेदर पार्षदों का समर्थन पाने में जुटे

Bokaro News : चास नगर निगम के डिप्टी मेयर की कुर्सी को लेकर राजनीति तेज हो गयी है.

विज्ञापन

चास नगर निगम के डिप्टी मेयर की कुर्सी को लेकर राजनीति तेज हो गयी है. चुनाव 17 मार्च को है. पार्षदों से दावेदारों का व्यक्तिगत मुलाकात, फोन कॉल और बैठकों का दौर लगातार चल रहा है. डिप्टी मेयर की कुर्सी को लेकर वार्ड 15 के पार्षद अमर स्वर्णकार और वार्ड 22 की पार्षद पूजा कुमारी के बीच सीधी टक्कर दिख रही है. जीत के लिए 18 पार्षदों का समर्थन जरूरी है. कुछ दिन पूर्व पूजा कुमारी ने अपने सहयोगी पार्षदों के साथ प्रेस वार्ता कर अपनी दावेदारी पेश की थी.

अमर स्वर्णकार भी अपने पुराने पार्षद साथियों के साथ मिलकर पार्षदों के संपर्क में हैं.

राजनीतिक दलों के लोग भी हैं सक्रिय

डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर चौक-चौराहों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. सूत्रों के अनुसार पार्षदों का समर्थन पाने के लिए पैसे का खेल भी चल रहा है. हालांकि इस संबंध में कोई पार्षद कुछ कहने को तैयार नहीं है.

राजनीतिक दलों के लोग भी सक्रिय दिख रहे हैं. अपने करीबी और पार्टी से संबंध रखने वाले दावेदार को जिताने के लिए पार्षदों से संपर्क कर रहे हैं.

पहले मेयर, फिर पार्षदों का होगा शपथ ग्रहण

मालूम हो कि 17 मार्च को चास नगर निगम के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण

समारोह भी होगा. निगम कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की जायेगी. बैठक के बाद सर्वप्रथम मेयर को शपथ दिलायी जायेगी. इसके बाद सभी वार्ड पार्षदों काे शपथ ग्रहण

कराया जायेगा. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त द्वारा शपथ ग्रहण

करायेंगे. इसके बाद डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराया जायेगा. चुनाव के तुरंत बाद डिप्टी मेयर का भी शपथ ग्रहण

होगा. शपथ ग्रहण

के बाद चास नगर निगम का कार्यकाल शुरू हो जायेगा और एक महीने के भीतर पहली बैठक आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola